News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: बर्तन की दुकान में नकदी सहित आभूषण उठा ले गए चोर

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jan 20, 2024  |  2:30 PM

77 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: बर्तन की दुकान में नकदी सहित आभूषण उठा ले गए चोर WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसही बाजार चौराहे पर स्थित न्यू कसौधन बर्तन विक्रेता की दुकान में बीते रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया और नकदी एवं आभूषण चोरी की चोरी कर मौके से फरार हो गए।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैसही बाजार निवासी छोटू लाल कसौधन भैसही बाजार चौराहे पर ही न्यू कसौधन बर्तन विक्रेता के नाम से दुकान चलाते हैं तथा उनका निवास दुकान से थोड़ी दूर पर है। बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से रस्सी लगाकर छत पर चढ़े और सीढ़ी के ऊपर लगे टीनशैड को हटाकर दुकान में घुस गए तथा दुकान का सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डी वी आर और दुकान में रखा 80 हजार रुपए नकदी तथा चांदी का पायल सोने की बनी कान की बाली और नाक की कील चोरी कर फरार हो गए। शनिवार को जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुचा तो देखा दुकान का सामान तीतर बितर था तथा छत पर सीढ़ी का टिनशेड टूटा हुआ था। दुकानदार ने स्थानीय पुलिस तथा 112 नंबर पर भी पुलिस को सूचना दी।घटना के बाद 112 नम्बर की पुलिस एवं स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking