News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: देर शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो घायल 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 13, 2024  |  4:19 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: देर शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो घायल 
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराइच कप्तानगंज मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप रविवार की देर शाम ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। 
प्राप्त सूचना के मुताबिक बाइक चालक विपिन कुमार पुत्र मुन्ना सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सिधावल थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर दूसरा आर्यन कुमार पुत्र दिलीप मद्धेशिया उम्र 17 वर्ष निवासी रामपुर माफी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर चौराहे से अपने घर जा रहे थे। अभी वह जगदीशपुर स्थित काली मंदिर के समीप पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गए। जिसमें आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं विपिन को भी हल्की चोटें आई हैं। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजकर इसकी सूचना परिजनों को दी।
आर्यन का इलाज गोरखपुर में स्थित कमला हास्पिटल पादरी बाजार में चल रहा है।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking