अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थानाक्षेत्र के कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर जगदीशपुर गांव के समीप दो बाईकों की आमने- सामने टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल गोंड़ पुत्र बगेरू गोंड़ निवासी बगहिया थाना खोराबार गोरखपुर जो अपने पल्सर मोटरसाइकिल से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था और सामने से अमित यादव निवासी डोमवरवा थाना कप्तानगंज अपने स्कूटी से दो महिलाओं को बैठा कर पिपराइच की तरफ जा रहा था जैसे ही अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास पहुंचे थे कि दोनो की बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमे पल्सर सवार राहुल और स्कूटी सवार अमित यादव दोनों घायल हो गए स्कूटी पर बैठी दोनो महिलाओं को भी हल्की फुल्की चोट लगी है स्थानीय लोगो ने घायलों को जगदीशपुर चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर परिजन को सूचना दिए।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…