अहिरौली बाजार/कुशीनगर । थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने शनिवार को चोरी के एक अदद मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र के टीकर चौराहे से कुछ दूर आगे जगदीशपुर की तरफ से आ रही नहर पटरी के पास से मुकदमा अपराध संख्या 330/2023 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1-बादल चौहान पुत्र करन चौहान निवासी हरसेवकपुर नंबर 2 चौहान टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर,2-राजू साहनी पुत्र जीतलाल साहनी निवासी जगदीशपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल काले रंग जिसका नंबर यूपी 55 डी 7991 जिसका की बरामदगी की।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शुभम यादव अनिल यादव शामिल रहे।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…