News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 16, 2024  |  5:20 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित सेंदुआर कांटे के निकट बीते सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

मिली जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार निवासी अजीत शर्मा पुत्र प्रेम सागर उम्र 29 वर्ष व संदीप शर्मा पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 23 वर्ष बीते सोमवार की देर शाम एक ही बाइक पर सवार होकर बेन्दुआर गांव से होकर हुमेलवा एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर कांटा के समीप पहुंचे थे कि वही सड़क के किनारे खड़ी ट्राली में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजन व स्थानीय पुलिस को दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking