अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज पिपराईच मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। प्राप्त सूचना के मुताबिक किशन निषाद पुत्र रामभवन निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी सुम्हाटार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर जो जगदीशपुर बरडीहा चौराहे पर श्रृष्टि सिंगार के नाम से कास्मेटिक की दुकान चलाता है। मंगलवार की देर शाम अपने मित्र मिथुन 19 वर्षीय के साथ बोदरवार किसी काम से गया था। वहां से काम निपटा कर जगदीशपुर चौराहे पर वापस लौट रहा था।
अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द चौराहे के समीप पहुंचा ही था कि तभी पिपराइच के तरफ़ आ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आ गया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद आसपास के लोगों ने 108नंबर एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजवाया।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…