News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: बेरोज़गार युवको से विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 12, 2023  |  7:14 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: बेरोज़गार युवको से विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर ।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे पर राधे ट्रेनिग एंड टेस्ट सेंटर खोलकर दर्जन भर से अधिक बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर धन हड़पने और ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि विदेश भेजने के नाम पर क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक युवकों से मेडिकल टेस्ट हवाई टिकट करने के नाम पर लाखों रुपए से अधिक पैसा वसूला गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कार्यालय थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे पर स्थित बेदूपार निवासी रहींम अंसारी के मकान में राधे ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर नाम से संचालित था दर्जन भर से अधिक युवकों को विदेश भेजने,हवाई टिकट तथा मेडिकल टेस्ट करने के नाम पर प्रति युवक से एक लाख से अधिक रुपए और पासपोर्ट लेकर मौके से फरार है।पासपोर्ट जमा करने के बाद इन युवकों को सगीर ने दिल्ली स्थित ऑफिस बुलाया और वहां सगीर खान के बुलाए अनुसार नई दिल्ली गए परंतु वे सभी वहां तीन दिन तक इंतजार करते रहे लेकिन धोखेबाज सगीर खान और उसके कार्यालय में कार्यरत किसी कर्मचारी का पता नहीं चला।पासपोर्ट और पैसा लेने के बाद सगीर खान कार्यालय बंद करके फरार बताया जाता है। तथा ठगी के शिकार यह युवक उसकी तलाश कर रहे हैं।

पीड़ित राकेश कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा,दिनेश चंद्र कुशवाहा,ओमप्रकाश मद्धेशिया,विजय कुमार बरनवाल, राजेंद्र गोंड,इस्तेखार,संजीव कुमार यादव,अतेंद्र कुमार मद्धेशिया,जैनेंद्र प्रजापति,अभिषेक कुमार प्रजापति, राजकुमार गौड़ विजय कुमार शर्मा,राम भवन,मोहन सिंह, भोला कुमार साहनी,रामनयन साहनी आदि ने थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार को तहरीर देकर बताया कि सगीर खान निवासी ग्राम सेखवनिया खान टोला थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर का निवासी है और इसने इन सभी से पासपोर्ट वीजा और हवाई टिकट के नाम पर लाखों रुपए की ठगी विदेश भेजने के नाम पर किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार श्री प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking