News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: वार्षिकोत्सव समारोह जी.एस.वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 23, 2023  |  8:43 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: वार्षिकोत्सव समारोह जी.एस.वर्ल्ड स्कूल में बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक कार्यक्रम

Advertisement

  • सांस्कृतिक कला जीवन की एक कला है गंगेश सिंह

अहिरौली बाजार/कुशीनगर । सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बेन्दुआर अहिरौली में स्थित जी.एस. वर्ल्ड.स्कूल प्रांगण में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्याक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने शुभारंभ मां वाग देवी के चित्र पर पुष्पांजलि और ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल पाण्डेय ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने गत वर्ष के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद अन्य उपलब्धियों को सम्मिलित किया। उन्होंने गतवर्ष के दौरान विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं में हुए व्यापक सुधार के बारे में बताया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमाशंकर त्रिपाठी कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से आने वाले समय में भारतीय शिक्षा में भारी बदलाव होगा। संपूर्ण रूप से नई शिक्षा नीति में भारतीयता के दर्शन होंगे। वार्षिकोत्सव के माध्यम से वर्षभर छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं की दी गई संस्कारयुक्त शिक्षा के दर्शन होते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही रोजगार का सृजन होता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक प्रतिनिधि गंगेश सिंह /राहुल पाण्डेय ने किया । प्रबंधक श्रीमती माया देवी ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक की पेशकश को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो, आप जो भी बनो एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो उप प्रबंधक गिरिजेश सिंह एयर मैन (एयरफोर्स )ने बच्चो के उच्च शिक्षा के साथ -साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दिया । इस अवसर पर शिवदयाल सर विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका बच्चे व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking