News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Feb 19, 2025  |  5:59 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित डुमरी मोड़ के समीप बीते मंगलवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सनोज शर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष ग्राम इमलिया नन्हा छपरा थाना रामकोला जनपद कुशीनगर अपने बहन के घर आया था तिनहवा से बोदरवार मार्ग पर उसके बहन का मकान बन रहा है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जहां कुछ सामान की आवश्यकता थी।वह अपने मित्र अंकुल यादव पुत्र दधिबल यादव निवासी ग्राम सेंदुआर उम्र लगभग 30 वर्ष थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर भैंसही बाजार से सामान लेके वापस लौट रहा था।जैसे ही वह हाटा पिपराइच मार्ग पर स्थित डुमरी मोड़ के समीप पहुंचे ही था कि तभी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिसमें दोनों को गंभीर चोटें लगी।तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना परिजन तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा ले गए जहां चिकित्सकों ने अंकुल यादव को मृत्यु घोषित कर दिया और सनोज शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking