News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार पुलिस ने दो लापता बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 17, 2023  |  6:57 PM

186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार पुलिस ने दो लापता बच्चों को बरामद कर परिजनों को सौंपा WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाज़ार थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की पुलिस टीम ने सोमवार को दो लापता बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त सूचना के मुताबिक सोमवार को को हेल्प लाइन नंबर 112 पर कालर रामसजीवन ने सूचना दिया की उसके बेटी औऱ लड़के सुबह 8 बजे स्कूल गई थी अभी घर नहीं पहुचे लड़के का नाम पिन्टू,कन्हैया एवं लड़की का नाम नेहा विश्वकर्मा उम्र 7-8 वर्ष व 8-10 वर्ष जो महुअवा विद्यालय मे पढने के लिए गये थे कालर रामसजीवन पुत्र अर्जुन निवासी महुअवा खुर्द थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर जो कि शराब पीने का आदि है कालर उपरोक्त द्वारा दिनांक 14.7.2023 को शराब पीकर अपनी- पत्नी नीलम को मारा पीटा था।जो दिनांक 15.7.2023 को नाराज होकर अपने बच्चों शान्तनु उर्फ पिन्टू पुत्र रामसजीवन उम्र करीब 8 वर्ष व कन्हैया पुत्र रामसजीवन उम्र 12 वर्ष को लेकर कहीं चली गयी थी जिसकी सूचना मिलने के उपरान्त सम्भावित स्थलों पर पुलिस ने खोजबीन की किन्तु कुछ सुराग नहीं मिला तब पुलिस ने महुअवा खुर्द विद्यालय पर पहुंचकर प्रधानाचार्य से बात चीत की जिनसे उक्त बच्चों के बारे में पूछा गया तो बताये कि महुअवा खुर्द निवासी रामसजीवन के दोनों बच्चे शान्तनु व कन्हैया जो शनिवार दिनांक 15.7.2023 को विद्यालय मे पढने के लिए नहीं आये थे।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

बच्चों की सुरागरसी पतारसी की जा रही थी जिस दौरान पिपराइच मन्दिर के समीप विनोद विश्वकर्मा पुत्र गोवर्धन निवासी बरवा खास थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर मिले जिनसे उक्त बच्चों के बारे में पूछा गया तो बताये कि उनके बहनोई रामसजीवन उपरोक्त द्वारा शराब के नशे में आये दिन हमारी बहन नीलम को मारा पीटा जाता है।जिस कारण से मेरी बहन नीलम पत्नी रामसजीवन अपने दोनो बच्चों शान्तनु व कन्हैया उपरोक्त के साथ शनिवार दिनांक 15.7.2023 को कहीं चली गयी है।

उक्त जानकारी के उपरान्त थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार राघवेंद्र सिंह मय पुलिस टीम ने गायब बच्चों शान्तनु व कन्हैया उपरोक्त मय माता श्रीमती नीलम पत्नी रामसजीवन की सुरागरसी पतारसी करते हुए उक्त गायब बच्चों को पिपराइच क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। लापता बच्चों को पाकर परिजनों ने अहिरौली बाज़ार थानाध्यक्ष और उनके टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक अंकित कुमार शुक्ला कांस्टेबल शुभम यादव सोनू चौहान महिला कांस्टेबल प्राची शामिल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking