अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर। अहिरौली बाज़ार थाना क्षेत्र में त्याग व बलिदान का पर्व बकरीद को गुरुवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया।इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बलिदान के इस पाक पर्व को शांति के साथ मनाया।इस अवसर पर बकरों की कुर्बानी दी गयी।
वहीं मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अदा कर खुदा से रहमत मांगी।पर्व के दौरान दोनों समुदायों के बीच का रिश्ता व आपसी संबंध मजबूत होता दिखा।हिन्दू समुदाय के लोगों ने पर्व में जमकर हिस्सा लिया और मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर जाकर मुबारकबाद दी।त्योहार पर बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चे भी एक दूसरे से गले मिल मुबारक वाद देते दिखे। क्षेत्र के जगदीशपुर घोघरा कुस्महा सहजौली बलुआ लच्छीराय बेदूपार बेन्दुआर सहित अन्य जगह मस्जिदों पर सुबह साढ़े आठ बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा किया गया। मुस्लिम बन्धुओ ने बकरीद की नमाज अदा कर भारत देश मे अमन चैन की दुआ मांगी।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…