News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: पंचायत भवन का ताला तोड़कर हुई लाखों की सिस्टम हुई चोरी

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 25, 2023  |  5:03 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: पंचायत भवन का ताला तोड़कर हुई लाखों की सिस्टम हुई चोरी
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिंदुरिया बिशुनपुर  में बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन के मेन गेट का ताला तोड़कर उसमें लगे लाखों की सिस्टम चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिन्दुरिया विशुनपुर गांव के पंचायत भवन के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे इनवर्टर,दो बैटरी,दो डेस्कटॉप,एक प्रिंटर,एक डीवीआर तथा टेबल फैन चोरी कर फरार हो गए।जिसकी कुल किमत एक लाख पचहत्तर हजार बताया जा रहा है।चोरों ने प्रवेश करने के बाद वहां लगे दोनों कैमरे को तोड़ दिया था।
गुरुवार सुबह जब लोग नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे पंचायत भवन एक कमरे का ताला टूटा हुआ देखा तो किसी ने सूचना ग्राम प्रधान को दिया।ग्राम प्रधान ने इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम पाण्डेय डांग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए।इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking