अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराइच से परतावल जाने वाले मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर गुरुवार की देर शाम आटों की ठोकर से 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त सूचना के मुताबिक चंद्रभान पांडेय पुत्र स्व:परमा पाण्डेय उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम लखिमा थाना अहिरौली कुशीनगर अपने निजी काम से साइकिल द्वारा पकड़ी चौराहे पर आए थे।जैसे ही वे मुख्य सड़क पर पहुंचे एक टेंपो ने ठोकर मार दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचकर उनके इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गोरखपुर गुलहरिया थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। गुलहरिया पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार बरगदीही घाट पर संपन्न कराया। चन्द्र भान पाण्डेय दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे हैं। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…