अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजाहना गांव के समीप गोरखपुर नरकटियागंज रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला खेत देखने गई थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।इसकी जानकारी मिलने पर गांव के लोगो की भीड़ जुट गई।
गांव के लोगो ने इसकी सूचना मृतिका के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला की शिनाख्त अमलावती देवी पत्नी स्व: गब्बू 65 वर्षीय निवासी मुजहना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। तभी किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…