अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गोरखपुर नरकटियागंज मार्ग पर शनिवार को सुबह घोघरा गांव के पास एक सत्तर साल के बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह नित्य क्रिया के लिए निकले लोग जब उधर से गुजर रहे थे तो रेलवे ट्रैक पर पड़ी बुजुर्ग लाश को देखा।यह खबर बड़ी तेजी के साथ आसपास के गांव और घोघरा गांव में फैली और लोग वहां इकट्ठा हो गए परंतु कोई भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर सका।अज्ञात बुजर्ग व्यक्ति की उम्र लगभग सत्तर वर्ष थी ।इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना पर अहिरौली बाजार थाने से उपनिरीक्षक विनोद सिंह,कांस्टेबल सर्वेश यादव,दिनेश पाण्डेय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…