अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के होलिया गांव में बीते शुक्रवार की देर रात एक व्यक्ति दो मंजिला छत से नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव पुत्र पारस यादव उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम होलिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर बीते शुक्रवार की रात अपने मकान के दो मंजिला छत पर सोया हुआ था जिसकी रेलिंग नही है और रात में लघु शंका के लिए उठा तो वह नीचे पहली मंजिल पर आ कर गिर गया जिससे उसको सिर मे तथा शरीर में गंभीर चोटें लगी।उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो देखा कि वह गम्भीर रूप से घायल है।उसी रात तत्काल परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव लेकर घर आ गए।घटना की जानकारी होने पर अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…