News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: फंदे से लटका मिला युवक का शव

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Nov 28, 2023  |  6:57 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: फंदे से लटका मिला युवक का शव WhatsApp
Responsive image
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लेहनी प्रथम में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल विश्वकर्मा पुत्र बलवंत विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी लगड़ी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर ने मंगलवार को अपने ससुराल में फसरी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।तभी किसी ने घटना की सूचना पुलिस स्थानीय पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
बीते तीन माह पूर्व राहुल के पिता और उसके बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी जिसके बाद वह अपने ससुराल ग्राम लेहनी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर आकर अपनी पत्नी के साथ एक महिने से रह रहा था। राहुल के शादी डेढ़ पूर्व  अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र ग्राम लेहनी निवासी जीवधन विश्वकर्मा की बेटी से हुआ था। मंगलवार को राहुल अचानक कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर छत के कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी जब उसके ससुराल वालों को हुई तब इन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार रवि भूषण राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking