अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को 35 शीशी अवैध देशी शराब बंटी बब्ली के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के महुई चौराहे के पास राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 अलगू सिंह निवासी महुई थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर उसके कब्जे से एक सफेद झोले में 35 शीशी अवैध देशी शराब बरामद की बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 331/2023 धारा 60 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति हेड कांस्टेबल राजेन्द्र गुप्ता धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…