अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने स्कार्पियो वाहन में लाद कर लें जाये जा रहे। एक गोवंशीय पशु के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते मंगलवार की सुबह अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के भगवानपुर रोड के किनारे से एक स्कार्पियो वाहन से पशु तस्कर होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस के आने की भनक लगते ही तीन अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल हो गए।एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक अदद गोवंश उसमें प्रयुक्त एक स्कार्पियो वाहन की बरामदगी की। गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र राम चन्द्र गुप्ता रेडहा थाना भिटहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 354/2024 धारा 3/5ए में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय हेड कांस्टेबल रमेश चौधरी कांस्टेबल बब्लू यादव शामिल रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…