अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना परिसर में मंगलवार को रोस्टर के अनुसार फरियादियों की सुनवाई के लिए उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय थाना परिसर में पहुंचे और वहां बैठकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए एक मामले का निस्तारण किया तथा शेष 15 मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।शासन द्वारा हर थाना क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी जनसुनवाई के लिए लगाई गई है जिस के क्रम में मंगलवार को उप जिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय थाना परिसर में पहुंचे और फरियादियों की बातें सुनते हुए राजस्व जैसे मामलों में राजस्व टीम को दिशा निर्देश देते हुए उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कुल 16 फरियादी अपने मामलों को लेकर थाने में पहुंचे थे और उसने से एक का निस्तारण करते हुए शेष को भी निस्तारण करने के निर्देश राजस्व कर्मियों एवं पुलिस टीम को दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक,डी एस यादव, हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव , कानूनगो बशीर आलम,कानूनगो कमला प्रसाद,लेखपाल सुनीता सिंह,सुबोध गौतम,सुरेन्द्र कुमार,मिथिलेश गुप्ता सहित पुलिसकर्मी एवं राजस्वकर्मी तथा फरियादी उपस्थित रहे।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…