News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार..चोरी के ट्रैक्टर प्रेशर ट्राली, दो अदद मोबाइल बरामद

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Aug 20, 2024  |  6:54 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार..चोरी के ट्रैक्टर प्रेशर ट्राली, दो अदद मोबाइल बरामद WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने चोरी के ट्रैक्टर ट्राली व मोबाइल के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर झुरिया स्थित सती माता मन्दिर नहर के पास से थाना 2 अंन्तर्राज्जयी शातिर चोरों 1-पप्पू भारती पुत्र मुंशी निवासी रामपुर झुरिया टोला माफी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2.संगम पासवान पुत्र सुरेन्द्र पासवान निवासी रामपुर सोहरौना थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के एक अदद ट्रैक्टर आयशर 333 व एक अदद ट्राली, 2 अदद मोबाईल फोन भिन्न भिन्न कम्पनी की तथा 700 रूपये नगद की बरामदगी की। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 327/2024 धारा 317(2)/317(5) भारतीय न्याय सहिंता में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

अपराध करने का तरीका: पुलिस द्वारा पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पप्पू भारती पुत्र मुंशी का एक पुराना आपराधिक रिकार्ड है यह वर्ष 2018 से थाना कप्तानगंज के अभियोग में वांछित था गिरफ्तार नहीं हुआ था उसके बाद लुक-छिपकर अपने गैंग के साथ जनपद महराजगंज के थाना कोतवाली व थाना घुघली एवं जनपद गोरखपुर के थाना पिपराइच से ट्रैक्टर चोरी किया।पूछताछ के क्रम में पता चला कि पप्पू भारती ट्रैक्टर बहुत तेज व सफाई से चलाता है इसी कारण संगम पासवान जो कि इसका साथी है इसको पैसे देकर हायर करता है औऱ तीसरा साथी चुन्नू उर्फ दीपक गुप्ता जहां से ट्रैक्टर चोरी करना रहता है वहां जाकर पहले रेकी करता है क्योंकि वह ट्रक ड्राइवर है ट्रक चलाने के बहाने विभिन्न जनपदों में आना जाना रहता है इसी बहाने वह ट्रैक्टर चुराने के जगहों की रेकी करके संगम पासवान को बताता है उसके बाद संगम पासवान कुछ पैसे देकर पप्पू भारती को ट्रैक्टर चुराकर लाने के लिए चुन्नू के साथ भेजता है।वहां से चुन्नू व पप्पू भारती मिलकर ट्रैक्टर चुराकर लाते हैं उसके पश्चात् संगम पासवान चोरी किये गये ट्रैक्टर को ले जाकर बेच देता है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय उपनिरीक्षक उमेश कुमार हेड कांस्टेबल रमेश चौधरी कांस्टेबल आदित्य राजभर शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking