News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: सरकारी मदद को दरकार है सेतभान कुनबा

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Sep 15, 2024  |  11:52 AM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: सरकारी मदद को दरकार है सेतभान कुनबा

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम बेंदुआर टोला झुंगहिया निवासी दिव्यांग सेतभान निषाद का कुनबा सरकारी मदद को दरकार है।

आपके लिए और..- रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे...

बता दें कि सेतभान 2011 में गंभीर बीमारी के शिकार होने के कारण पैरालिसिस से विकलांग हो गया जिसकी आर्थिक ख़राब होने के कारण समय से दवा नही करा सका जिसके कारण सेतभान के पुरे शरीर से पूर्ण रूप से लकवा का शिकार हो गया। जिससे उसे क्रिया कर्म करने में भी कठिनाईयां होती। पहले सेताभान मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।सेतभान के कंधे पर पुरे परिवार की जिम्मेदारियां थी। सेतभान अपने घर में अकेला कमाने वाला आदमी था सेतभान के दो लड़के व दो लड़किया है जिसमें गांव के लोगो के सहयोग से सबसे बड़ी बेटी की शादी करा दिया गया।वही दूसरे नंबर पर बड़ा लड़का भोलू निषाद है।जिसके सर पर पिता की बिमारी और परिवार की जिम्मेदारी ने खेलने कूदने व पढ़ाई करने के कम उम्र में ही मेनहत मजदूरी करने पर मजबूर कर दिया। भोलू परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर गांव के लोगों के साथ मुंबई में काम करने के लिए चला गया।सेतभान की पत्नी मीना देवी ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों ने तमाम वादे किए तमाम सपने दिखाए।लेकिन कोई मदद नहीं मिला।

कुछ लोग विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने व ईलाज कराने का प्रलोभन दे कर वोट लेने के बाद सब वादे भूल गए।मैं अपने पति को लेकर कई बार जिला अस्पताल पडरौना का चक्कर लगाती रही लेकिन डॉक्टर इस आफिस उस ऑफिस में दौड़ाते रहे।अंत में मैं थक हारकर और मजबूर होकर पैसे व आर्थिक तंगी के कारण अस्पताल का चक्कर लगाना छोड़ दिया।और मेहनत मजदूरी करके अपने घर की जिम्मेदारियां सँभालने लगी।उन्होंने बताया कि राशन कार्ड में ये बना है।राशन मिलता है।लेकिन सरकार की अन्य जो योजनाओं का लाभ हमें नहीं मिला है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking