News Addaa WhatsApp Group

अहिरौली बाजार: एक ही रात में चोरों ने दी दो जगहों पर दस्तक,पुलिस के रात्रि गस्त की खुली पोल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Aug 22, 2023  |  5:48 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: एक ही रात में चोरों ने दी दो जगहों पर दस्तक,पुलिस के रात्रि गस्त की खुली पोल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने क्षेत्र मे बीते सोमवार की रात चोरो ने दो जगहों पर दस्तक दी है। जिसने पुलिस की रात्रि गस्त का पोल खोल दी है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार में स्थित विशाल किराना स्टोर्स में बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घुस कर तीस हजार रूपए नकदी और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार निवासी विशाल गुप्ता पुत्र शैलेंद्र गुप्ता अपने ही मकान में विशाल किराना स्टोर्स नाम से दुकान चलाते हैं तथा उसी में निवास करते हैं कल भीषण गर्मी होने के कारण खिड़की का दरवाजा खुला हुआ था और उसी के रास्ते अज्ञात चोर घुस गए और दुकान में रखा नकदी 30000 व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।जाते समय चोरों ने उस कमरे का कुंडी बाहर से बंद कर दिया जिसमें गृह स्वामी सोए थे। मंगलवार सुबह जब घर के लोग जागे तो देखा की सामान बिखरा पड़ा था।और नकदी सहित कई सामान गायब थे इसके बाद दुकान के मालिक विशाल गुप्ता ने स्थानीय थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर सौंपी है और कार्रवाई की मांग की। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है तथा मामला संदेहास्पद है।वहीं दूसरी चोरी की घटना थाना क्षेत्र के गांव खोखिया की है जहां पर गांव के ही मारकंडेय सिंह के मकान में गांव का बाल गोविंद यादव अपने डीजे का सामान रखा हुआ था जिसका ताला तोड़कर बीते रात कमरे में रखा स्टूडियो मास्टर मशीन 2000 वाट का ,12 पीन एक्सचेंजर तथा एक मिक्सर मशीन व एक डीजे लाइट चोरी कर फरार हो गए।

जब दुकान स्वामी अपने दुकान पर पहुंचा तो देखा ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा सामान गायब है इसके बाद पीड़ितों ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी की घटनाएं कारित होने पर पुलिस के रात्रि गस्त की पोल खुल गई है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking