News Addaa WhatsApp Group Join करें

अहिरौली बाजार: गहने समेत नगदी ले उड़े चोर

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 3, 2024  |  7:09 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अहिरौली बाजार: गहने समेत नगदी ले उड़े चोर WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भलुही में बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी व गहने की चोरी कर मौके से फरार हो गए।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिली जानकारी के मुताबिक महेन्द्र सिंह पुत्र तपसी निवासी भलुही थाना अहिरौली बाजार के घर बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित महेंद्र सिंह ने अपने दिए गए तहरीर में बताया है कि उनके पत्नी का तबियत खराब चल रहा है।जिसे लेकर वह कई माह से गोरखपुर स्थित अपने मकान पर रहकर इलाज करा रहे हैं।चोरों ने इसी मौके का लाभ उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। गांव के लोगो ने देखा कि दरवाज़े का ताला टूटा हुआ है।

तभी किसी ने महेन्द्र सिंह को इसकी सूचना दी। बुधवार की सुबह जब गृहस्वामी अपने घर आया तो देखा कि दरवाज़े का ताला टूटा हुआ है और लाखो रुपए की कीमत के सोने के जेवर जिसमे एक अदद सोने का हार,चार अदद सोने की चेन,13 अदद अंगूठी,सोने का बाली, झुमका,दो मंगलसूत्र, पावजेब,एक पीस हीरे की अंगूठी समेत साठ हजार रूपए नकदी चोर उठा ले गए।यह देखकर गृह स्वामी अवाक रह गया।इसके बाद गृहस्वामी ने स्थानीय थाने में चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना की सूचना पर अहिरौली बाजार मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking