अहिरौली बाजार/ कुशीनगर ।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने रविवार को अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग की पर्दाफाश करते हुए चोर की तीन मोटरसाइकिल के साथ चार शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त सूचना के मुताबिक रविवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के तिनहवा मंझना नाला श्मशान घाट पुल के पास से चार अभियुक्त 1-राजन गौड़ पुत्र स्व:फकीर गौड़ निवासी बरसैना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2-राजकपूर पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी पड़री लिलही कोठी थाना हाटा जनपद कुशीनगर, 3-सत्यप्रकाश गौड़ पुत्र संतोष गौड़ निवासी देवरिया पोस्ट गोठा रसुलपुर थाना महुआडीह जनपद देवरिया, 4-मोनू मल्ल पुत्र स्व: मुनेब मल्ल निवासी बेलवा बुजुर्ग थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के तीन अदद मोटरसाइकिल क्रमशः 1- बजाज पल्सर काले रंग की 2-हीरो स्पेलेण्डर प्लस काले रंग की 3-बजाज सीटी 100 काले रंग की बरामदगी की.
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 325/2023 धारा 41/411/413/473 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविभूषण राय उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति हेड कांस्टेबल राकेश यादव धर्मेन्द्र कुमार अनिल यादव आकाश पाल सिंह शामिल रहे।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…