अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपराइच कप्तानगंज मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के पास बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी रामधनी यादव पुत्र बन्ने यादव उम्र 49 वर्ष किसी काम से जगदीशपुर गए थे और वहां से साइकिल द्वारा अपने गांव सिंदुरिया लौट रहे थे अभी वह जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट ही पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया और वह सड़क पर वहीं गिर गए एवं गंभीर रूप से घायल हो गए। आते जाते राहगीरों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…