अहिरौली बाजार/कुशीनगर।थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने गुरुवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने गुरुवार को मुकदमा नंबर 687/2021,मुकदमा अपराध संख्या 146/2021धारा 304 भादवि थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त रामबदन पुत्र स्व:वैरागी निवासी मधवलिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर जो उक्त मुकदमे में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा।उसके बाद न्यायालय ने उसके विरुद्ध वारंट जारी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था।उसके बाद गुरुवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजनरायन यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…
कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…
श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…