अहिरौली बाजार/कुशीनगर। नवरात्रि व रमजान त्योहार को देखते हुए अहिरौली बाजार थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल व पुलिस जवानों के साथ सोमवार की शाम फ्लैग मार्च किया।
उन्होंने इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रियांशु राय ने भीड़भाड़ वाले स्थानों,बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों व आमजन से शांति व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संवाद स्थापित किया।यह फ्लैग मार्च अहिरौली बाजार थाना परिसर से प्रारंभ होकर थाना क्षेत्र के मोहनापुर, रामपुर झुरियां खोठ्ठा भैसही सहित अन्य चौराहे से होते हुए पुन: अहिरौली बाजार थाना परिसर पहुंचे इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया।संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की जांच की गई।उन्होंने आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की।बाजार व अन्य स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम करने का संदेश दिया।
इस दौरान एस एस बी बल के साथ अहिरौली पुलिस मौजूद रहीं।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…