अहिरौली बाजार/कुशीनर। अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने बुधवार को गैगेस्टर के मुकदमे से संबंधित एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त सूचना के मुताबिक थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने बुधवार को मुकदमा अपराध संख्या 62/2020 में धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त हरी लाल पुत्र सवरू निवासी ग्राम पट्टन थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को भैसही बाजार से गिरफ्तार कर थाने ले आई जहा उसके विरूध्द विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय एस एस जे/एफ टी सी प्रथम कुशीनगर द्वारा वारंट जारी किया गया था और अभियुक्त अपने मुकदमे पर माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था इसके बाद उसके विरुद्ध वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया उसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविभूषण राय कास्टेबल शिव प्रकाश शामिल रहे।
हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। गांव के श्मशान घाट की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत और भूमि…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…
हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…