कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में रविवार को तहसील क्षेत्र के लालीपार ग्राम में भारतीय सेना में कार्यरत अजय पांडेय ने जन्मदिन के अवसर पर परिजनों व शुभचिंतकों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। श्री पांडेय ने कहा कि पौधे पृथ्वी की शोभा हैं। इनके बिना पृथ्वी पर जीवन सम्भव नही है। मानव को फल, फूल, औषधियां, इमारती लकड़ियां, हवा, जल इत्यादि सब पौधों के माध्यम से ही मिलता है। इसलिए पौधरोपण को जन अभियान बनाते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने की जरूरत है। उपस्थित लोगों ने नयी दिशा के जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुये अपने जन्मदिन पर पौधरोपण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उदय भान पांडेय, प्रभावती देवी, रीता पांडेय, मिथिलेश पांडेय, अमर प्रकाश पांडेय, अभिनव पांडेय, रजनी पांडेय, किंजल पांडेय, शुभम पांडेय, नयी दिशा उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…