News Addaa WhatsApp Group

अकीदत के साथ खुदा की राह में मुस्लिम समाज ने दी कुर्बानी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 7, 2025  |  8:38 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अकीदत के साथ खुदा की राह में मुस्लिम समाज ने दी कुर्बानी

खड्डा/कुशीनगर। त्याग-बलिदान की मिसाल ईद-उल-अजहा पर्व खड्डा तहसील क्षेत्र में शनिवार को अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने अल्लाह की राह में कुर्बानी देकर ईमान और भक्ति का परिचय दिया। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज अदा करने से लेकर कुर्बानी देने और एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देने तक का दृश्य सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक बना रहा। खड्डा कस्बे की ईदगाह मौलाना ने नमाज अदा कराई। अलग-अलग समय में 9.30 बजे तक सभी मस्जिदों में नमाज अदा होती रही। ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजी एकत्र हुए। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

शनिवार को विभिन्न गांवों एवं कस्बे में सभी ने एक साथ विशेष ईद की नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और इंसानियत की सलामती के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने-अपने घरों में अल्लाह-तआला की राह में कुर्बानी दी। इस दौरान इस्लामी परंपराओं के अनुरूप गोश्त को तीन भागों में बांटने की प्रक्रिया अपनाई गई। एक हिस्सा अपने परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों के लिए और तीसरा गरीबों और जरूरतमंदों में वितरित किया गया। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखा गया कि कुर्बानी का नुमाइश न हो, क्योंकि शरीयत में इसे सख्त मना किया गया है। ईद-उल-अजहा का संदेश है कि इंसानियत और अल्लाह की राह में त्याग ही सबसे बड़ी इबादत है। यह पर्व हर इंसान को यह सिख देता है कि वह अपने जीवन में दूसरों के लिए भी कुछ कुर्बान करने को तैयार रहे चाहे वह समय हो, धन हो या भावनाएं।

इसी भावना के साथ तहसील क्षेत्र के खड्डा, जखिनियां, बसडीला, बंजारी पट्टी, तुर्कहां, नवल छपरा, चतुर छपरा, कोहरगड्डी, बंधू छपरा, बरवारतनपुर, भुजौली बुजुर्ग, ढोलहा सहित सभी गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस बार भी पर्व पूरी श्रद्धा, विश्वास व भाईचारे के साथ मनाया। सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम मोहम्मद जफर, तहसीलदार महेश कुमार सहित खड्डा के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह एवं हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय एवं नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह मय फोर्स जुटे रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking