News Addaa WhatsApp Group

पर्यटन के साथ कृषि का भी हब बनेगा कुशीनगर- पी.एन पाठक, विधायक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 22, 2023  |  3:42 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पर्यटन के साथ कृषि का भी हब बनेगा कुशीनगर- पी.एन पाठक, विधायक
  • महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुशीनगर की होगी स्थापना
  • कुशीनगर को मिली बड़ी सौगात
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया, इस बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं,बजट के मुताबिक महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा है कि कुशीनगर पर्यटन के साथ साथ कृषि का भी हब बनेगा। प्रदेश सरकार ने कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना का निर्णय कर अपनी मंशा जता दिया है। इसके लिए 50 करोड़ का बजटीय प्राविधान कर सरकार ने जताया है कि भाजपा घोषणाओं में विश्वास नही करती बल्कि धरातल पर कार्य करने में विश्वास करती है।
विधायक ने लखनऊ से दूरभाष पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के निर्णय से पूर्वांचल के कृषि विकास व अनुसंधान को एक नई दिशा मिलेगी।कृषि क्षेत्र में शोध व अनुसंधान की गतिविधियां होने से जिले के किसानों को लाभ मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे तौर पर आम आदमी व किसानों व युवाओं की सरकार है।सरकार के सभी योजनाएं इस वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं,कुशीनगर का विकास सरकार की प्राथमिकता में है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking