News Addaa WhatsApp Group Join करें

गजब की आशिकी! निशा के आशिक ने दस के नोट पर लिख दिया दर्दे-दिल, 10 जून को है शादी, लेकिन रात 9 बजे यहां करेगा इंतजार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2024  |  2:42 PM

301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गजब की आशिकी! निशा के आशिक ने दस के नोट पर लिख दिया दर्दे-दिल, 10 जून को है शादी, लेकिन रात 9 बजे यहां करेगा इंतजार WhatsApp
Responsive image

बदलते जमाने के दौर में लोगो सोशल मीडिया का सहारा किस तरह करने लगे है, जो देख सुन कर एक बार सोचने पर हर आदमी मजबूर हो जा रहा है। आइए पढ़ते है! ऐसा ही एक मामला सोशल नेटवर्किंग में धूम मचा रहा है। एक लड़के द्वारा अपनी प्रेमिका के लिए लिखा हुआ संदेश वायरल हो रहा है। लड़के ने प्रेमिका के लिए अपने संदेश को दस रुपए के नोट पर लिख कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

भैया कलयुग है??
जब प्यार का भूत लोगों के सिर पर सवार होता है तो वे कुछ भी करने से जरा भी नहीं हिचकते। साथ में जीने-मरने की कसमें खाने से लेकर सात समुंदर पार करने तक की हिम्मत उनमें आ जाती है । पहले के लोग अपने प्यार को पाने के लिए सच में सात समुंदर पार कर लेते थे। लेकिन अब इस सोशल मीडिया के जमाने में लोग अपना मैसेज एक झटके में अपने पार्टनर तक पहुंचा देते हैं। पर आज इतनी सुविधा होने के बाद भी एक शख्स ने अपनी प्रेमिका तक अपना सन्देश पहुंचाने के लिए दस रुपए के नोट का सहारा लिया। इस दस के नोट पर शख्स ने अपने दर्दे-दिल की दास्तां बयां की है।

प्यार के रोग से ग्रस्त उस शख्स ने दस के नोट पर अपनी प्रेमिका के लिए एक मैसेज छोड़ा है। शख्स ने अपनी प्रेमिका को बताया कि वह अपनी होने वाली इस शादी से खुश नहीं है और वह उसके साथ ही रहना चाहता है। इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका को एक एड्रेस दिया है और उसे वहां पर रात नौ बजे पहुंचने को कहा है। शख्स कॉल नहीं कर पा रहा था इसलिए इसने दस रुपए के नोट पर अपने संदेश को लिखकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शख्स ने नोट पर लिखा है कि, “निशा दस जून को मेरी शादी है पर मैं तुम्हारे बिना जिन्दा नहीं रह सकता। आज रात नौ बजे मैं आपका नूंह बस स्टॉप पर आपका इंतजार करूंगा।” आखिर में शख्स ने अपनी बात खत्म करते हुए अपना नाम खान लिखा है।

मैसेज पढ़कर लोगों ने दिया ये जवाब
सोशल मीडिया पर लोग इस दस के नोट को खूब वायरल कर रहे हैं, ताकि निशा को उसके प्रेमी का ये मैसेज दस जून से पहले मिल जाए। इस दस के नोट पर लिखे मैसेज को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों से अधिक ने पढ़ा है और कमेंट कर अपना जवाब भी लिखा है। एक निशा नाम की यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर उसे क्यूं खामखां बदनाम किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले को लव जिहाद से जोड़ दिया और कमेंट करते हुए लिखा- निशा की शादी एक हिन्दू लड़के से ही होनी चाहिए ना कि किसी खान से। बता दें कि कुछ समय पहले “सोनम गुप्ता बेवफा है” यह मैसेज नोट के जरिये ही वायरल किया गया था जिसके बाद अब फिर से एक और नोट को वायरल किया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट
WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी किया बड़ा अलर्ट

आजकल WhatsApp हर स्मार्टफोन यूजर की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking