पडरौना (न्यूज अड्डा) । स्वाधीनता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पडरौना के हनुमान इंटरमीडिएट कालेज में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनोज कुमार शर्मा व संचालक लोकतंत्र रक्षक सेनानी बंका सिंह ने किया। अभियान के जिला संयोजक प्रदीप गोयल ने बताया कि मातादीन शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता एवं बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उदितनारायण पीजी कालेज की प्राचार्या डा.ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह महान अवसर है कि हम अपने सही इतिहास को जाने समझे तथा सत्य को पुनः प्रतिष्ठित करें। वीर और वीरांगनाओं को सेवा तथा भक्ति के बल पर इतिहास की पुस्तकों से बाहर कर दिए जाने का सही विश्लेषण कर अपने गौरवशाली इतिहास महान संस्कृति अतीत व सामुहिक पहचान को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम को जिला संघचालक उमाशंकर सोनी, विजय प्रकाश पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ला, विमलेश कुमार त्रिपाठी, मुकेश पांडेय, मुकेश त्रिपाठी, रवि कीर्ति, जिला प्रचारक राजेश, रामाश्रय, भीखम, डॉक्टर पीएन राय, रविशंकर, प्रमोद, पप्पू, इंद्रमणि, अरविंद, पवन तिवारी, संजय केसरी, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। स्काउट गाइड और विद्यालय के बच्चे शोभायात्रा में शामिल रहे। रानी लक्ष्मीबाई व भारत माता की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…
तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…