News Addaa WhatsApp Group

अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़कर युवा सीखेंगे हाईटेक खेती के गुण- डा.राजीव रंजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 18, 2024  |  7:36 PM

25 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम से जुड़कर युवा सीखेंगे हाईटेक खेती के गुण- डा.राजीव रंजन
  • 3 माह के इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर माह मिलेगा 6000 रुपये का भत्ता-डा. यू.एस. तेवतिया मुख्य प्रबंधक क़ृषि साइंस आईपीएल मुख्यालय

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्थित एक मैरेज हाल में शुक्रवार को आईपीएल के सीएसआर के संयोजकत्व में कृषि क्षेत्र में रोजगार और उन्नतशील खेती के बारे में देश के युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने हेतु 100 चिन्हित युवक एवं युवतियों को अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु 3 माह के लिए अपने आस-पास के क्षेत्रों में कृषि कार्य से जुड़े किसानों की जानकारी जुटाएंगे और अपने प्रशिक्षण के दौरान कृषि क्षेत्र का अनुभव भी जुटाएंगे।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

आईपीएल समूह से आए अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दो सत्रों में चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईपीएल फाउंडेशन के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजीव रंजन (रिटायर्ड आईएएस) ने कहा कि भारत को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आईपीएल फाउंडेशन द्वारा देश के युवाओं को कृषि क्षेत्र और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने हेतु अमृत इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2022 से चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवा कृषि कार्य से जुड़े हुए किसानों के साथ जुड़कर समुदाय स्तर पर कृषि सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईपीएल दिल्ली मुख्यालय से आए मुख्य प्रवंधक, कृषि साइंस डॉ. यू.एस. तेवतिया ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बेहतर उत्पादकता बढ़ाना और नई तकनीकी, नए फसल और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 12वीं पास, डिप्लोमा या स्नातक के युवाओं को जोड़ा गया है। 3 माह के इस प्रशिक्षण कार्य में युवाओं को कृषि क्षेत्र का अध्ययन कराया जाता है जिसमें उनको एकेड्मिक शिक्षा के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कृषि अनुभव हेतु प्रत्येक इंटर्न को 3 माह के प्रशिक्षण के दौरान 100 किसानों के साथ मिलकर उनकी जानकारी प्राप्त करना और कृषि कार्य की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराना है। कहा कि 3 माह के प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक प्रशिक्षुओं को हर माह 6 हजार रुपये मासिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 120 युवाओं को प्रारम्भिक किट और प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

इस दौरान उप गन्ना आयुक्त ए.के सिंह, डा.एस के तोमर, डा.आर.पी सिंह उप गन्ना आयुक्त श्रीमती नीलू सिंह सहायक चीनी आयुक्त, प्रधान प्रवंधक सिसवा आशुतोष अवस्थी, केन हेड धीरज सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रधान प्रवंधक एनपी सिंह ने स्वागत भाषण एवं पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आईपीएल चीनी मिल खड्डा के केन हेड खड्डा सुधीर कुमार ने किया।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking