News Addaa WhatsApp Group

पशु तस्करी: तीन दिन +तीस पशु+सात पिकप = दस गिरफ्तार….एक्शन एसपी कुशीनगर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 12, 2024  |  6:35 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशु तस्करी: तीन दिन +तीस पशु+सात पिकप = दस गिरफ्तार….एक्शन एसपी कुशीनगर

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक के कड़े तेवर का परिणाम रहा की तीन दिनों के अंदर हाईवे के रास्ते बिहार वाया बंगाल जा रहे प्रतिबंधित पशुओं को पशु तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में तरयासुजान और तमकुहीराज पुलिस ने मात्र तीन दिनों की कार्यवाही में जहा तीस प्रतिबंधित गो वंश,सात माल वाहक पिकप के साथ दस तस्करो को उस समय दबोचा है,जब वह प्रतिबंधित पशुओं की खेप ले जा रहे थे।

आज की हॉट खबर- -लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी...

मिली जानकारी के मुताबिक जिले की तरयासुजान पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के अगुवाई में सोमवार को थाना क्षेत्र के हफूआ चत्रुभूज वाया बथना कुटी (बिहार)मार्ग पर नाकाबंदी कर दो माल वाहक पिकप से आठ गाय दो बछड़े कुल दस राशि गो वंश के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार करते हुए दो माल वाहक पिकप को जब्त किया।उसके दूसरे दिन तमकुहीराज पुलिस ने थाना क्षेत्र के डीबनी पुलिस चौकी अंतर्गत सरेया पुल के पास गाड़ा बंदी कर दो पिकप से दस राशि गो वंश को बरामद करते हुए तीन पशु तस्करों को पकड़ा। फिर मंगलवार को तरयासुजान पुलिस ने इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के निर्देशन में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्र नेतृत्व में चार माल वाहक पिकप से कुल दस राशि प्रतिबंधित पशुओं जिसमे छः गाय और चार बछड़ा को बरामद करते हुए चार पशु तस्करों को दबोचने में कामयाबी हासिल किया है। यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल के कड़े तेवर का परिणाम रहा की मात्र तीन दिनों की सक्रियता में तीस प्रतिबंधित गो वंश तस्कारो के हाथ से मुक्त हुए।

एसपी कुशीनगर बोले:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने बताया की हर कीमत पर पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना मेरा मिशन है। अगर इसमें किसी तरह की विभागीय लापरवाही या शिथिलता व स्नलिप्ता सामने आई तो निश्चित ही कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जायेगा।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 
हवन और पूजन सहित विशाल भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ हुआ संपन्न 

बोदरवार,कुशीनगर : – क्षेत्र के ग्राम सभा भलुही में ग्रामीणों द्वारा आयोजित नौ दिवसीय…

-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित
-लगातार दसवीं बार अध्यक्ष पद पर धुव्र शर्मा तो चौथी बार मंत्री पद पर सत्यप्रकाश रावत हुये निर्वाचित

पड़रौना,कुशीनगर। रविवार को सीएमओ सभागार में बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की जनपद ईकाई का…

“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”
“चौपाल से चौक तक मिशन शक्ति का संदेश: तरयासुजान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक”

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तरयासुजान पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking