News Addaa WhatsApp Group Join करें

अनियमितता की शिकायत पर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की हुई जांच

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jun 9, 2025  |  2:23 PM

338 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनियमितता की शिकायत पर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की हुई जांच WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत परतावल में ग्रामसभा में कराए गए विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत पर जांच की गई।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

गांव के ही अमरनाथ यादव ने परतावल ग्राम सभा में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों के संबंध में उप लोक आयुक्त उत्तर प्रदेश को विकास से संबंधित कई बिन्दुओं पर लिखित शिकायत पत्र देकर ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जांच की मांग की थी। जिसमें उप लोक आयुक्त उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी कुशीनगर को एक पत्र भेजकर त्रिसदस्यीय टीम गठित कर उक्त मामले का जांच करने का निर्देश दिया था।

उसी निर्देश पर जिलाधिकारी कुशीनगर ने त्रिसदस्यीय टीम गठित किए थे जिसमें उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अनिल कुमार विकास खण्ड अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण शुक्ला, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह सोमवार को परतावल में ग्राम सचिवालय पर पहुंचकर सभी बिन्दुओं पर जांच कर स्थलीय निरीक्षण भी किया।वहीं शिकायतकर्ता ने विकास कार्यों से संबंधित कुछ अभिलेख भी उपलब्ध कराया।उपजिलाधिकारी कप्तानगंज ने सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच की।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात स्थानीय थाने के उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह,गिरजेश कुमार,कांस्टेबल अमित कुमार,पंकज यादव मौजूद रहे।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज अनिल कुमार ने बताया कि अभी जांच चल रही जांच पूर्ण नहीं हुई है। जांच पूरी होने पर रिपोर्ट आगे प्रेषित की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking