News Addaa WhatsApp Group Join करें

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 13, 2026  |  6:23 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा WhatsApp

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

नवरात्र व दशहरा त्योहार के मद्देनजर एसडीएम ने केन यूनियन चौराहे से शहीद स्थल, गौरी बाजार मार्ग होते हुए कप्तानगंज चौराहे तक भ्रमण किया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को देखकर उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट शब्दों में अतिक्रमण तत्काल हटा लेने की चेतावनी दी, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा पांडालों का निरीक्षण किया और सुरक्षा, साफ-सफाई व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को त्योहार के दौरान समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार जया सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र पांडेय, नगर चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह, नगरपालिका से अजय प्रताप राव, डेबा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking