खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां-खड्डा मार्ग पर शनिवार की शाम मठियां नहर के समीप एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी तुर्कहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के मठियां-खड्डा मार्ग पर मठिया नहर के समीप थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव निवासी प्रमोद राय पुत्र सूरज राय 45 वर्ष बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गये जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्रेम सिंह, राहुल सिंह ने एम्बुलेंस को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराए जहां ईलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि स्थिति सामान्य है, सिर में चोट लगी है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…