News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस की अपील! भूल कर भी ना उठाएं अंजान नंबर से आयी वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग के हो सकते हैं आप शिकार।

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2021  |  5:05 PM

2,005 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की अपील! भूल कर भी ना उठाएं अंजान नंबर से आयी वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग के हो सकते हैं आप शिकार।

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आजकल बदलते समय के साथ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े के रूप भी बदल गए हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं। इन धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल की साइबर पुलिस टीम द्वारा लगतार आमजनो को जागरूक करते हुए जालसाजों की मनसूबे पर पानी डाला जा रहा है। फिर भी रोजाना बढ़ रहे साइबर अपराधों के चलते कुशीनगर पुलिस ने आम जनता के लिए एडवायजरी जारी की है, जिसमें बचाव के लिये कुछ दिशा-निर्देश बताये गए हैं।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

आपको बता दें कि, प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों के चलते अब इस अपराध में हनी ट्रैप की संदिग्धता भी सामने आ रही है। ऐसे में अब साइबर अपराधी तकनीकि का गलत इस्तेमाल कर आम जनता को जाल में फंसाकर जमकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं। जिसके चलते क्राइम ब्रांच, साइबर टीम ने जनता को सतर्क करने के लिए एडवायजरी जारी की है।

जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनित साइबर के एसपोर्ट आरक्षी अनिल कुमार यादव, चन्द्रभान बर्मा, विजय चौधरी, सुनीता, नेहा की टीम ने साइबर अपराधियो के मंसूबे पर कुशीनगर में लगातार पानी डाल रहे है। साथ ही आम जनो के लिये एक दिशा निर्देशों में बताया है कि यदि आपके मोबाइल नंबर पर कोई भी अनजान व्यक्ति वीडियो कॉल करता है तो आप कॉल रिसीव न करें क्योंकि आप अपराधियों के साइबर फ्राड का शिकार हो सकते हैं। आपको बतादे प्रदेश में ऐसे कई नए मामले सामने आये हैं जहां अपराधी लोगों के नंबरों में वीडियो कॉल करते हैं, ऐसे में दूसरी तरफ कोई महिला न्यूड होकर कॉल अटेंड करती हैं। जैसे ही व्यक्ति कॉल रिसीव करता है, साइबर अपराधी उस व्यक्ति का महिला के साथ स्क्रीनशॉट ले लेते हैं और फिर ब्लैकमेल कर धन की उगाही शुरू करते हैं। इसमें अपराधी अमुक व्यक्ति को धमकी देता है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसकी तस्वीर उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर देगा। तो वहीं, इस तरह के अपराध में पीड़ित व्यक्ति अपने सम्मान और साख बचाने के चक्कर में पैसे दे देता है। इस कारण पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने अपील की है और एडवायजरी जारी की है कि अज्ञात नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को रिसीव न करें।

कुशीनगर पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि यदि कोई अनजान आपके नम्बर पर वीडियो कॉल करता है तो पहले तो कॉल रिसीव न करें, यदि कॉल उठ गयी है तो फ्रंट कैमरे पर अपनी उंगली रखकर उसे छुपा दें। साथ ही सायबर अपराध होने पर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या सायबर अपराध की टोल फ्री नंबर 155260 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की मदद से भी संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करा सकते है।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking