News Addaa WhatsApp Group Join करें

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 14, 2026  |  7:19 PM

140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मददगार बनने की कोशिश करे तो सावधान हो जाइए। आपकी एक छोटी-सी लापरवाही बैंक खाते पर भारी पड़ सकती है। तमकुहीराज पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ATM पर लोगों की मदद करने के बहाने उनका PIN देखता था और मौका मिलते ही ATM कार्ड बदलकर दूसरे स्थान से खाते से रकम निकाल लेता था।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

जानकारी रहे कि तमकुहीराज पुलिस ने 12 अगस्त 2026 को थाना तमकुहीराज क्षेत्र में स्थित HITACHI PVT LTD ATM मशीन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 10 ATM कार्ड बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान अबुल बसर पुत्र रईस अहमद, निवासी लपरी, थाना सराय ख्वाजा, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना तमकुहीराज में मु0अ0सं0 197/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का ठगी करने का तरीका बेहद शातिराना था। वह अलग-अलग स्थानों पर लगे ATM के आसपास नजर रखता था और ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जिन्हें ATM से पैसे निकालने में थोड़ी परेशानी होती थी। जैसे ही कोई व्यक्ति ATM से रकम निकालने पहुंचता, आरोपी उसके पास जाकर मदद करने के बहाने बातचीत में उलझा देता था।
इसी दौरान वह ATM PIN को नजरों से पढ़ लेता था। इसके बाद मौका पाकर ग्राहक का ATM कार्ड चुपके से अपने पास मौजूद दूसरे कार्ड से बदल देता था। ग्राहक को जब तक कार्ड बदलने का पता चलता, तब तक आरोपी दूसरे ATM से देखे गए PIN का इस्तेमाल कर उसके खाते से रकम निकालने की कोशिश करता था।

तमकुहीराज पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। आरोपी के खिलाफ महराजगंज जिले के कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 305/2026, धारा 317(2), 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज बताया गया है।

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय की लोगों से अपील ATM पर किसी अजनबी पर भरोसा न करें…!

तमकुहीराज के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने आम लोगों से अपील की है कि ATM का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि ATM PIN किसी भी व्यक्ति को न बताएं और न ही किसी अनजान व्यक्ति को PIN देखते हुए मौका दें। ATM में किसी प्रकार की परेशानी होने पर वहां मौजूद किसी अजनबी से मदद लेने के बजाय संबंधित बैंक की अधिकृत हेल्पलाइन अथवा बैंककर्मी से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि कार्ड डालने से लेकर पैसा निकालने और कार्ड वापस लेने तक पूरी प्रक्रिया खुद करें तथा ATM से निकलने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि अपना ही कार्ड वापस मिला है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या खाते से अनधिकृत निकासी की जानकारी मिलते ही तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दें।

 

शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल आशीष यादव, थाना तमकुहीराज शामिल रहे।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking