News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 14, 2026  |  6:15 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खड्डा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 237 अदद 8 पीएम टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।

आपके लिए और..- तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14...

पुलिस द्वारा बरामद शराब की मात्रा 42.660 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बृजेश कुमार निवासी हरिनगर, थाना रामनगर, जनपद पश्चिमी चंपारण, बिहार तथा राजू साहनी निवासी सलाहबड़ी चरवा, थाना चौतरवा, जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संदीप सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार शुक्ल, हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार यादव, कांस्टेबल अवनीश दूबे, अवधेश पाल एवं शिवम गुप्ता शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी
हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर । कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले…

डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking