News Addaa WhatsApp Group Join करें

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 19, 2026  |  6:15 PM

392 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान 117 अदद अवैध ‘बंटी-बबली’ देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 अप्रैल 2026 को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान थाना विशुनपुरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखते हुए दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 117 पैकेट अवैध देशी शराब (कुल 23 लीटर 400 एमएल) बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की पहचान टुनटुन गुप्ता पुत्र गोपी शाह निवासी रेड़हा चिलवनिया थाना भितहा, जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार) तथा रामअवध प्रजापति पुत्र स्वर्गीय बब्बन निवासी तिवारी पट्टी थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना विशुनपुरा में मु0अ0सं0 090/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बरामद मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव, कांस्टेबल अंगद यादव, रामेन्द्र यादव एवं अनिल यादव की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking