खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोप जंगल एवं रिहायशी इलाके में बाघ के विचरण करने और जानवरों पर हमले के बाद लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग में जुटी हुई है। इधर ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा का कहना है कि ग्रामीणों को साथ लेकर लाठी- डंडा लेकर निगरानी की जा रही है। शनिवार को एक बार बाघ के दिखाई देने पर ग्रामीणों के समूह ने शोर मचाते हुए खदेड़ा तो बाघ झाड़ियों में छिपा गया। लोगों को अनहोनी की चिंता सता रही है।
विगत एक हफ्ते से जंगल से भटककर बाघ कोप जंगल के छपिया टोले में एक किसान के सब्जी के खेत में दिखाई दिया और इलाके में दहशत फ़ैल गई। बुधवार को उसने घर में बांधी गई बकरी पर हमला कर मार डाला और थोड़ी दूर स्थित झाड़ी में उसे खींच कर ले गया। ग्रामीणों की मानें तो उसके साथ एक शावक भी साथ विचरण कर रहा है। इधर वन विभाग लगातार इलाके में कांबिंग कर रही है लेकिन उसे केवल पदचिन्ह मिल रहे हैं। लोग रतिजग्गा कर दहशत और खौफ में जी रहे हैं।
ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा का कहना है कि गांव में बाघ के भय से लोगों को सुरक्षा को लेकर अपने साथ ग्रामीणों को समूह लेकर लाठी -डंडे लेकर निगरानी की जा रही है। लोग पहरा कर रहे हैं और महिलाओं और बच्चों को सरेह में जाने से मना किया जा रहा है।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…