News Addaa WhatsApp Group

बाघ ने एक बच्ची और महिला पर किया हमला, चार बकरियों को मार डाला

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 13, 2025  |  6:49 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाघ ने एक बच्ची और महिला पर किया हमला, चार बकरियों को मार डाला
  • बच्ची व महिला ने किसी तरह भागकर बचाई जान
  • नदी पार बसे मरचहवा गांव में लगातार जानवरों पर बाघ कर रहा हमला, दो बच्चे भी हुए शिकार, दवा इलाज के बाद बची जान

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नदी पार बसे लोगों को हिंसक तेंदुए व बाघ का कहर से विगत तीन महीनों से जान- माल की आन पड़ी है। गुरुवार को मरचहवा की रेहानु 14 वर्ष पर झपट्टा मारकर गिरा दिया और बकरे को शिकार बना दिया जबकि बुधवार को घर के समीप बकरी चराने गई महिला के सामने अचानक बाघ बकरियों पर हमला कर दिया, साहसी महिला ने उसका सामना कर किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन एक बकरी और दो बकरे को झपट्टा मारकर मार डाला। घटना से मरचहवा गांव के लोग काफी भयभीत व डरे सहमें हैं।

आज की हॉट खबर- कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार...

खड्डा थाना क्षेत्र के मरचहवा गांव निवासी गिरजा देवी 36 वर्ष बुधवार को दोपहर बाद घर के समीप थोड़ी दूर पर बकरी चरा रहीं थीं, अचानक बाघ तेज़ गति से आकर बकरियों पर हमला कर दिया, छुड़ाने व गन्ने से मारने के दौरान वह शोर करतीं रहीं लेकिन डर के मारे कोई सहयोग में नहीं उतारा और वह बकरियों को छोड़कर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, बाघ ने एक बकरी को निवाला बनाने के लिए उठा ले गया लेकिन दो बकरों को वहीं मार डाला। महिला का पति नन्दू निषाद रोज़ी रोटी के लिए बाहर हैं वहीं महिला अब भी बदहवास से अभी उबर नहीं पाई है। गुरुवार को भी बाघ ने दुबारा इसी गांव निवासी रेहानु पुत्री जलील अंसारी 14 वर्ष को झपट्टा मारकर घायल कर दिया और बकरे को उठा ले गया। लोगों ने वन विभाग को घटना की सूचना दे दी है। बहरहाल विगत तीन महीनों से जंगली हिसंक तेंदुए एवं बाघ के विचरण और लगातार पशुओं को शिकार होने से विभागीय लोग अभी नदी पार के रिहायशी इलाकों को बचा नहीं पा रहें हैं।

संबंधित खबरें
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली
मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

हाटा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन सुकरौली/कुशीनगर। संस्कृत पाठशाला में रविवार…

तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज मछली मंडी से अवैध शराब के साथ अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर  ।कस्बा तमकुहीराज स्थित मछली मंडी क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतर-प्रांतीय शराब तस्कर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking