News Addaa WhatsApp Group

बागीश्वरी रामवासी पी जी कालेज छात्रों का विदाई समारोह संपन्न

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 9, 2025  |  7:09 PM

70 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बागीश्वरी रामवासी पी जी कालेज छात्रों का विदाई समारोह संपन्न
  • छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। बागीश्वरी रामवासी पी जी कालेज में बी एड, बी टी सी, डी फार्मा के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओ के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एयर फोर्स के विंग कमांडर प्रसांत कुमार पांडेय रहे उन्होंने कहा कि नारी को सशक्त बनाने की बात कही जा रही है लेकिन नारी ही सर्व शक्तिमान हैं।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

अभी तक आप लोग प्रशिक्षू के रूप में थे लेकिन अब आप प्रशिक्षक बन कर जा रहे हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आप के साथ रहे। इसी कड़ी में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉo शक्ति प्रकाश पाठक ने बताया कि आप अपने जीवन काल में शिक्षा मुहैया करा कर आने वाले पीढ़ी को नई ऊर्जा प्रदान करें। वही डायरेक्टर आदित्य विशाल पाठक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सरस्वती वंदना, हे शारदे मां हे शारदे मां, अज्ञानता से हमे तार दे मां। से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे विद्यालय के छात्राओं ने अनेकों प्रस्तुतियां दी। अलका तिवारी ने एक कविता ” सृष्टि की मूल बीज होती है, बेटियां हर अजीज होती हैं, प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर डॉ० प्रमोद कुमार तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, बिनित मणि त्रिपाठी, आशीष कुशवाहा, नीलम पांडेय, मनीषा शर्मा, जितेन्द्र सिंह, विश्व दीपक तिवारी,प्रदीप श्रीवास्तव,अरुण तिवारी, अभिषेक पाठक, कृष्ण मुरारी दुबे, एवं समस्त छात्र/छात्राए उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इमरान अंसारी ने किया।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking