News Addaa WhatsApp Group

बाजार गई युवती के मांग में मनबढ युवक ने जबरन डाला सिंदूर, युवक की जमकर हुई पिटाई

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 5, 2025  |  9:46 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बाजार गई युवती के मांग में मनबढ युवक ने जबरन डाला सिंदूर, युवक की जमकर हुई पिटाई

कुशीनगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां एक युवक ने एक युवती के मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया उसके बाद युवक की जमकर पिटाई हुई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के मनबढ युवक ने एक नाबालिग युवती के मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया। मामला उस समय का बताया जा रहा है कि युवती पिपराइच थाना क्षेत्र के सिधावल चौराहे पर बाजार करने गई थी वहीं एक युवक ने उसके मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया।इस बात की जानकरी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की। सरेआम भरे बाजार में मनबढ़ युवक ने फिल्मी स्टाइल में एक युवती की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया।घटना की जानकारी के बाद युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की वहीं इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई तो चर्चा का बाजार भी गरम हो गया। फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी मामले की जांच की जा रही है।इस मामले से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking