मथौली बाजार/कुशीनगर। राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष में नगर पंचायत मथौली कस्बा के वार्ड नंबर चार स्थित कम्पोजिट विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को प्रमाण पत्र व मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कार्यालय तथा स्वच्छता सारथी क्लब के मेंबर्स ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के द्वारा मथौली नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार के द्वारा बच्चों को स्वच्छता का जीवन में महत्व बताया गया तथा नगर पंचायत में किस प्रकार से साफ सफाई की व्यवस्था बनाई रखी जाती है। तथा वेस्ट साइकिल किस प्रकार प्रकृति में असर डालती है उसकी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सीएम अर्बन फेलो मुकेश प्रसाद के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन से सम्बंधित निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई और बच्चो को प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय सीएम अर्बन फेलो मुकेश प्रसाद,प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह, रवि प्रकाश, श्रीराम कुशवाहा, विजय सिंह, शिवम सैनी, आदि मौजूद रहे।
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…