News Addaa WhatsApp Group

पडरौना के श्री श्याम अतिथि भवन में हुआ बाल गोकुलम कार्यक्रम का शानदार आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2023  |  2:48 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना के श्री श्याम अतिथि भवन में हुआ बाल गोकुलम कार्यक्रम का शानदार आयोजन
  • संस्कारों के द्वारा व्यक्ति अपने समाज के सांस्कृतिक परंपराओं एवं आदर्श प्रतिमानों से परिचित होता है – मनीष
  • संस्कारी समाज के विकास एवं उसकी राष्ट्र की प्रगति को कोई रोक नहीं सकता – विनय
  • बाल गोकुलम जैसे कार्यक्रम हमारे भीतर सामूहिक भावना एवं एकता को और भी मजबूत करते हैं – रजनीकांत मणि

संस्कार भारती हमारे सांस्कृतिक विरासत पर हमारे भीतर गर्व की भावना भरती है – डॉक्टर मिथिलेश तिवारी

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए अपनी अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है – विंध्यवासिनी

कुशीनगर । संस्कार भारती इकाई कुशीनगर के तत्वाधान में बाल गोकुलम कार्यक्रम का शानदार आयोजन पडरौना नगर के श्री श्याम अतिथि भवन में शनिवार को सायं काल 5:00 बजे से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सदर मनीष जायसवाल, विशिष्ट तिथि अध्यक्ष नगर पालिका विनय कुमार जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, संस्कार भारती की गोरक्ष प्रांत की अध्यक्ष डॉ मिथिलेश तिवारी ,मातृशक्ति संयोजिका गोरक्ष प्रांत एवं साकेत विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुमुद सिंह ,वरिष्ठ समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल , संघचालक एवं हिंदी विभाग यूएनपीजी कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद सिंह, प्रदीप चहाड़िया, मनोनीत सदस्य लोक अदालत समिती दीवानी न्यायालय कुशीनगर श्रीमती दीपाली श्रीवास्तव , मनोज शर्मा सारस्वत, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा,सहित अन्य आगंतुक अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए मां सरस्वती तथा भगवान नटराज के चित्र पर पुष्पर्जन के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों को बुके और पटका देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन मारवाड़ी युवा महिला चेतना शाखा की अध्यक्ष मीनू जिंदल , अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी दीप नारायण अग्रवाल एवं संचालन शिक्षक कवि एवं पत्रकार आर के भट्ट ने किया।

पहला कार्यक्रम संस्कार भारती के ध्येय गीत से प्रारंभ हुआ जो जगदीप सिंह ने प्रस्तुत किया। तत्पचात श्री कृष्ण जन्म एवं पालना झूलने के साथ बधाई गीत से शुरू हुआ ,बधाई गीत श्रीमती श्याम लता टिबड़ेवाल एवं इंदिरा टिबड़ेवाल ने प्रस्तुत किया। अगला कार्यक्रम श्री कृष्ण तथा राधा रूप सज्जा का कार्यक्रम जो तीन वर्गों में हुआ संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में लगभग 40 नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रतिभाग किया । सभी वर्ग के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को विशेष पुरस्कार एवं अन्य को सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में भजन सोहर , समूह नृत्य एवं बधाई गीतों के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम कुमकुम जिंदल एवं उनकी सखियां, अनामिका गुप्ता, तनु गुप्ता ,प्रज्ञा भट्ट, प्रसिद्ध लोकगीत गायक आरडी शर्मा ,दिनेश तिवारी भोजपुरिया,यथार्थ,अर्चना श्रीवास्तव आदि के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।संगत कलाकार आर्गन पर बृजलाल तथा तबला पर राजकुमार मलिक रहे।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हम सबके लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ,संस्कार व्यक्तित्व का निर्माण करता है। संस्कारों के द्वारा व्यक्ति अपने समाज के सांस्कृतिक परंपराओं एवं आदर्श प्रतिमानों से परिचित होता है । वही पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पडरौना नगर के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इस प्रकार के कार्यक्रम की जब-जब आवश्यकता होगी हम सब पूरे मनोयोग से लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कारी समाज के विकास एवं उसकी राष्ट्र की प्रगति को कोई रोक नहीं सकता।

संस्कार भारती के संरक्षक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाल गोकुलम जैसे कार्यक्रम हमारे भीतर सामूहिक भावना तथा एकता को और भी मजबूत करते हैं। संस्कार भारती के गोरक्ष प्रांत की प्रांतीय अध्यक्षा डॉ मिथिलेश तिवारी ने कहा कि संस्कार भारती हमारे सांस्कृतिक विरासत पर हमारे भीतर गर्व की भावना पैदा करती है। ब्लॉक प्रमुख बिशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अपनी अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति संस्कार भारती के जिला के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने आभार ज्ञापित किया।
सभी प्रतिभागी कलाकारों तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया और वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रूप सज्जा प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में आरोही सलूजा प्रथम, अथर्व शुक्ला द्वितीया, समृद्धि अग्रवाल तृतीय रही ।नटखट वर्ग में अमायरा द्वितीय एवं श्री निधि तृतीय स्थान पर रहीं ,।तरुण वर्ग में सक्षम प्रथम ,समृद्धि द्वितीय तथा उमंग तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञानवर्धन गोविंदराव, सतीश जिंदल, पत्रकार आफताब आलम, जनार्दन जी, संस्कार भारती के सह मंत्री राजू मद्धेशिया, डॉक्टर अम्बरीष विश्वकर्मा ,रमेश मद्धेशिया ,सुनील मिश्रा ,अतुल कुमार, की गरिमा में उपस्थित के साथ ही बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking