कसया/कुशीनगर । जिले के कसया थाना क्षेत्र मे कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक और उसके सहयोगी को कसया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, एक बांग्लादेशी नागरिक जिले के कसया थाना क्षेत्र मे अवैध रूप से रह रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद कसया थाने की पुलिस ने बगलादेशी नागरिक सहित उसके एक सहयोगी को हिरासत मे ले लिया। इसके बाद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में बगलादेशी नागरिक ने अपना नाम मामुन सरकार पुत्र नानटु सरकार निवासी गांव अमपाल थाना मुरादनगर जिला- कुमिल्ला प्रभाग ढाका (बांग्लादेश) बताया साथ ही उसके सहयोग की पहचान जहाँगीर अंसारी पुत्र शहीद अंसारी निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना कसया के रूप मे हुई है। पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2024 धारा 7/14 विदेशियो विषयक अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे प्र0नि0 गिरिजेश उपाध्याय, उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव (चौकी प्रभारी कस्बा), का0 अतुल कुमार, का0 शैलेश यादव, हे0का0 राम सिंह, का0 बृजेश कुशवाहा शामिल रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…